झामुमो का महागठबंधन को अल्टीमेटम: 15 तक सीटों का ऐलान नहीं तो अकेले लड़ेंगे चुनाव, बढ़ सकती है मुश्किलें

JMM issues ultimatum to NDA: Will contest elections alone if seats are not announced by 15th, difficulties may increase

झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे में हो रही देरी से अब खुलकर असंतोष व्यक्त कर रहा है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महागठबंधन के घटक दलों को कड़ी चेतावनी दी.

सुप्रीयो भट्टाचार्य ने स्पष्ट लहजे में कहा कि गठबंधन के सहयोगियों को झामुमो को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि झामुमो ने हमेशा ‘गठबंधन धर्म’ का पूरी ईमानदारी से पालन किया है और पार्टी महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झामुमो महागठबंधन के साथ किसी भी प्रकार का भ्रम या दरार पैदा नहीं करना चाहता है, लेकिन अगर उन्हें सम्मानजनक हिस्सेदारी और साझेदारी नहीं मिलती है, तो पार्टी बिहार की चुनावी जंग में अकेले उतरने के लिए विवश होगी.

‘हाथ बांधकर नहीं खड़े रहेंगे’

सीट बंटवारे में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए भट्टाचार्य ने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से जल्द से जल्द सीटों पर फैसला लेने की अपील की. उन्होंने कहा, नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और हमारे संभावित उम्मीदवार पूरी तरह से तैयार बैठे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि झामुमो एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है और वह सीटों के लिए ‘हाथ बांधकर खड़ा नहीं रहेगा.

आगे सुप्रीयो भट्टाचार्य ने निर्णायक अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सीट बंटवारे पर जल्द निर्णय लिया जाए, अन्यथा झामुमो स्वयं ‘फॉर्म-ए’ और ‘फॉर्म-बी’ भरकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है. झामुमो के इस बयान को बिहार महागठबंधन में बढ़ते तनाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

Related Articles

close