जम्मू कश्मीर सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी..5 की मौत .. बचाव अभियान जारी

जम्मू कश्मीर। राजौरी जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को यात्री से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मंजाकोट के तहसीलदार जावेद चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, भीमबेर गली के पास से आज सुबह यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी स्थान में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस और ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में लोगों क मौत पर दुख जताया है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजौरी में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा हुआ है।



















