झारखंड : खौफ का खेल खत्म…डिजिटल अरेस्ट’ कर लाखों ऐंठने वाला दरभंगा का जालसाज रांची CID के शिकंजे में

Jharkhand: The Reign of Terror Ends... Darbhanga Conman—Who Swindled Lakhs Through 'Digital Arrest' Scams—Nabbed by Ranchi CID

रांची: झारखंड में डिजिटल अरेस्ट ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। यह मामला साइबर क्राइम थाना रांची में दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन और वीडियो कॉल के जरिए डराया। उन्होंने झूठा आरोप लगाया कि वह किसी गंभीर मामले में फंसा हुआ है। इसके बाद “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 10,00,047 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार के दरभंगा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक पॉइंट ऑफ सेल (POS) एजेंट है, जिसने फर्जी तरीके से सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। जांच में सामने आया कि इन्हीं फर्जी सिम कार्ड के जरिए पूरा साइबर नेटवर्क संचालित हो रहा था।

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर पैसे नहीं मांगती और “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।

यदि कोई व्यक्ति खुद को अधिकारी बताकर डराता है, तो तुरंत सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close