झारखंड : रांची में ‘महंगी’ हुई आपकी थाली…LPG संकट ने बिगाड़ा होटल-रेस्टोरेंट का जायका, मेन्यू छोटा और कीमतें 20% तक बढ़ीं
Jharkhand: Your plate has become more expensive in Ranchi... The LPG crisis has spoiled the taste of hotels and restaurants, with menus shortened and prices rising by up to 20%.

Ranchi Gas Crisis : ने राजधानी के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को गंभीर मुश्किल में डाल दिया है। कॉमर्शियल एलपीजी गैस की भारी कमी के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है और खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। मौजूदा हालात में व्यवसायियों को सीमित संसाधनों के साथ काम चलाना पड़ रहा है।
Ranchi Gas Crisis के तहत तेल कंपनियों की आंतरिक बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। अब होटल और रेस्टोरेंट को उनकी कुल जरूरत का केवल 20 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति सुधरने पर सप्लाई को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
गैस की कमी का सीधा असर मेन्यू और कीमतों पर पड़ा है। कई होटल और रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में कटौती कर दी है, क्योंकि सभी व्यंजन बनाना संभव नहीं है। झारखंड चैंबर के होटल-रेस्टोरेंट सबकमेटी चेयरमैन त्रिलोचन सिंह के अनुसार, इस संकट के चलते खाने की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
Ranchi Gas Crisis का असर रोजगार पर भी साफ दिख रहा है। खर्च कम करने के लिए लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी पर भेज दिया गया है। वहीं, कुछ रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।









