झारखंड : आज शाम रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी. राष्ट्रपति का विमान बेंगलुरु से चल कर शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा.

राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन चली जायेंगी. वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी. 15 फरवरी को राष्ट्रपति बीआईटी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

शनिवार को उनका काफिला राजभवन से निकल कर दिन के 11:00 बजे बीआइटी मेसरा पहुंचेगा. समारोह में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी. दोपहर लगभग 12:45 बजे राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेगा.

Related Articles