झारखंड : पलामू में अब लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर…जाने बिजली विभाग ने क्या कहा

राजधानी रांची के बाद अब झारखंड के और भी राज्यों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. अब पलामू जिले में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है.

पहले चरण में मेदिनीनगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. अब तक मेदिनीनगर में 1600 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है. बिजली विभाग अभियान चलाकर सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है.

बिजली विभाग ने क्या कहा

इस मामले को लेकर  बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सह उप महाप्रबंधक  संतोष कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है.

डाल्टनगंज के इलाके में 1600 के करीब लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवा लिया है. उपभोक्ताओं को बिजली खपत संबंधी अपडेट मिलते रहेंगे और उनके बिल संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाएंगी.

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए काफी फायदेमंद है. शहरी इलाके में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि सड़क पर तार के जाल को खत्म किया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close