झारखंड: कल शिक्षकों को मिलेगी ये खुशखबरी, हेमंत सरकार 29 हजार स्कूलों के शिक्षकों को देंगे ये खास गिफ्ट
Jharkhand: Teachers will get this good news tomorrow, Hemant Sarkar will give this special gift to teachers of 29 thousand schools.

Jharkhand Teacher News: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। होली के पहले मुख्यमंत्री शिक्षकों को टैब देने जा रहे हैं। झारखण्ड में सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानि 28 फरवरी टैबलेट बांटेंगे। हालांकि ये टैब उन्हीं शिक्षकों को दिया जाएगा जिन स्कूलों में 30 से ज्यादा बच्चे होंगे।
शिक्षा विभाग की तरफ से 28,945 स्कूलों का प्रदेश भर में चयन किया गया है। दरअसल सरकार की ओर से ये पहल इसलिए की गयी है ताकि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल लिट्रेसी से जोड़ा जा सके।
दरअसल सरकार की मंशा है कि स्कूलों की हर गतिविधियों को आनलाइन किया जाये, ताकि उसमें पारदर्शिता बनी रहे। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर बच्चों के अटेंडेंस तक आनलाइन हो रहे हैं। ताकि गुणवत्तापूर्वक पढ़ाई के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित हो सके।
उसी कड़ी में अब सरकार पहली से लेकर पांचवी तक के ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट देगी जहां कम से कम 30 बच्चे अध्ययनरत है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से वैसे शिक्षकों को शामिल किया गया है जो ई विद्यावाहनी में बयोमैट्रिक अटेंडेंस बनाते हैं। शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने पत्र दे कर कहा की टैब के लिए मेसर्स एसआइबीआइएन लिर्निंग कार्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू किया गया है।
एक साल तक इस टैबलेट की देखभाल इस कंपनी द्वारा की जाएगी। शिक्षकों को ये टैब धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन में दिया जाएगा। इसमें रांची को छोड़कर बाकि सभी जिलों के 6-6 प्रिंसिपल को इसका हिस्सा बनेंगे।
इन जिलों के शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट
पूर्वी सिंहभूम के 1191 शिक्षकों को टैबलेट दिया जाएगा। उसी तरह पश्चिमी सिंहभूम के 2108 लोगों को टैबलेट दी जानी थी. अभी संख्या घटाकर 1772 कर दी गयी है. सरायकेला खरसावां में 1039, जामताड़ा 850, खूंटी 491, कोडरमा के 603, लातेहार के 917, लोहरदगा के 417, पाकुड़ के 905, पलामू के 2323, रामगढ़ के 485, साहिबगंज के 1039, सिमडेगा के 468, रांची के 1456 , बोकारो के 1190 , चतरा के 1354 , देवघर के 1712, दुमका के 1797, गढ़वा के 1265, गिरिडीह 2776 , गोड्डा 1303, गुमला के 897, हजारीबाग के 1201, धनबाद के 1371 शिक्षकों को टैबलेट दिया जाना है।









