झारखंड : 10 मई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह आएंगे; तैयारी पूरी

Eastern Regional Council meeting in Ranchi on May 10, Home Minister Amit Shah will come; Preparations complete

झारखंड के लिए 10 मई बड़ा दिन होने वाला है.10 मई को राजधानी रांची में गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता पहुंचने वाले हैं. दरअसल,10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आयोजित होने वाली है. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपाध्यक्ष की भूमिका में मौजूद रहेंगे.

पड़ोसी राज्यों के सीएम होंगे शामिल

इस बैठक में पड़ोसी राज्यों के भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (संभावित) सहित कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.

सीएम हेमंत के साथ ये भी रहेंगे मौजूद

वहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व सीएम हेमंत को साथ-साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी और विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

10 मई को राजधानी रांची में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.
– छोटे मालवाहक वाहन सुबह 8 से 11 और शाम 4 से रात 7 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
– बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो रिक्शा का परिचालन सुबह 8 से दोपहर 12, फिर दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा.
– बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज तक के क्षेत्र में सिर्फ आधिकारिक वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close