झारखंड : 9 मई से बदलेगा टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन का नंबर और टाइम-टेबल…जानें डिटेल्स

Jharkhand: Tatanagar-Barkakana train number and time table will change from May 9... know the details

अगर आप टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने इस रूट की ट्रेन संख्या और समय सारणी में बदलाव किया है। ताकि आप स्टेशन पर किसी गलत ट्रेन में न चढ़ जाएं, ये जरूरी है कि आप यात्रा से पहले ये जानकारी जरूर पढ़ लें।

अब तक परिचालित हो रही ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर (वाया-मुरी) को अब नया नंबर दिया गया है। यह ट्रेन अब 68085/68086 टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर (वाया-मुरी) के रूप में चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई व्यवस्था के अनुसार, ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर से बरकाकाना की ओर 9 मई 2025 से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना से टाटानगर के लिए 10 मई 2025 से रवाना होगी।

नए टाइम-टेबल के अनुसार, 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर टाटानगर से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह आदित्यपुर (15:07/15:08), गाम्हरिया (15:15/15:16), बिरराजपुर (15:36/15:37), कांड्रा (15:46/15:47), कुनकी (15:42/15:43), मानिकुई (15:49/15:50) और फिर चांडिल (16:20/16:22) पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चांडिल से बरकाकाना के बीच ट्रेन का समय वही रहेगा जो पहले था। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस बदलाव के अनुसार बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close