झारखंड : प्रेमी की खातिर हैवान बन गयी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, हत्या कर बता दिया आत्महत्या, गिरफ्तार

Jharkhand: Wife turns monster for lover's sake, gives him poison, bites his body, kills him and passes it off as suicide, arrested

प्यार में मदहोश महिला ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया। प्रेमी के साथ मिलकर पति का खून कराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में जहर देकर हत्या और बाद में सुसाइड का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ है।
________________________________________
Jharkhand Crime News: अय्याश महिला पर इश्क का भूत ऐसा सवार हुआ, कि उसने अपने पति की ही जान ले ली। कमाल की बात ये है कि महिला ने हत्या के बाद पति की मौत को सुसाईड का रंग देने की कोशिश की। पूरी घटना झारखंड के पलामू जिले की है। जहां से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।यह घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव की है, जहां 15 मार्च को पंकज यादव का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। प्रारंभिक तौर पर उसकी पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की और पुलिस को भी इसी दिशा में गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस को शुरू से था शक
जब से इस घटना की जांच शुरू हुई, तभी से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा था। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ने पर जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को चौंका दिया। आरोपी पत्नी ने पहले अपने पति को खाने में जहर मिलाकर खिलाया। जब वह अचेत अवस्था में पहुंच गया, तब उसके साथ बर्बरता की गई और गंभीर रूप से हमला किया गया। बाद में पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में यह भी सामने आया कि पिंकी देवी का अपने मायके में रहने के दौरान एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया था। वह ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी, जबकि उसका पति पंकज यादव मजदूरी करता था और काम के सिलसिले में साल में एक-दो बार ही घर आता था।दोनों की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और उनका एक साल का बच्चा भी है। इसके बावजूद आरोपी पत्नी ने प्रेमी के प्रभाव में आकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

प्रेमी के उकसावे पर उठाया खौफनाक कदम
थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के उकसावे पर ही पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में प्रेमी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों के बीच इस क्रूर वारदात को लेकर आक्रोश और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close