झारखंड: …जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चंपाई सोरेन के पोते के अंतिम संस्कार में, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand: …when Chief Minister Hemant Soren arrived at the funeral of Champai Soren's grandson, met the bereaved family, and paid tribute to the brave Soren.

सरायकेला, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला जिले के झिलिंगोरा गांव पहुंचकर वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को अंतिम विदाई दी और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद क्षण में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील कदम से स्थानीय लोगों में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे मानवीय संवेदना का उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की बुधवार को कल्लू-मनाली में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्तो के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। इसी दौरान वहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।

 

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल मनाली से थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक वीर सोरेन का शव स्ट्रेचर पर पाया गया।मृतक के साथ आए उसके मित्र अग्नय वर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश, का बयान दर्ज किया गया। बयान के अनुसार, वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ दिनांक 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे। वे सभी हिमालयन सैलेट होम स्टे, सिमसा, मनाली में ठहरे हुए थे।


सिर में अचानक होने लगा था दर्द
मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को वे सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे लौट आए। 24 फरवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे वे सभी आसपास घूमकर वापस होम स्टे पहुंचे, जहां वीर सोरेन सोये हुए थे। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। इस पर साथियों ने Blinkit के माध्यम से दवा मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह दोबारा सो गए।

लगभग 02:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। तत्पश्चात उसे कृतिन शर्मा की गाड़ी से सिविल अस्पताल मनाली लाया गया।अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर (CPR) दी गई, परंतु जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close