रांची : झारखंड में बदले मौसम के मिजाज ने थोड़ी राहत दी है। लेकिन तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। अब मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को आंधी और बारिश की संभावना जाहिर की है, इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर गया है। झारखंड के मौसम का मिजाज पिछले सप्ताह बदला है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और आंधी भारी नुकसान किया है, कई जिलों में जमकर बारिश हुई है।

इन जिलों में होगी तेज हवा के साथ बारिश

मौसम विभाग ने देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ और राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है जो प्रति घंटा 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...