रांची: झारखंड के कई शहरों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने 18 से 21 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी 16 और 17 मार्च को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। झारखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ- साथ तेज हवा और बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अब हवा की रफ्तार और तेज हो सकती है। पहले यह 30 से 40 किलोमीटर की थी अब इसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है। बारिश और बदलते मौसम का असर तापमान पर भी पड़ा है।

राजधानी रांची में बदलते मौसम का असर साफ नजर आया। आज शनिवार के दिन भी बादलों ने डेरा जमा रखा है वहीं रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। जमशेदपुर में पिछले दो दिनों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। अगर 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में हुए मौसम के बदलाव को देखें तो 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रांची में हुई बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। रांची में 17 मार्च 2023 को 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबिक जमशेदपुर में 0.2 मीलीमीटर. मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च 2023 को रांची में बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना भी जाहिर की गयी है। रविवार 19 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र ने 18 मार्च से 21 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...