रांची दिन ब दिन ठंड बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले 2 – 3 दिन के बाद ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में झारखंड में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ेगी। अगले दो-तीन दिन तक तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास होगा। राजधानी रांची की बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केन्द्र के सहायक वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने यह जानकारी दी।

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक तापमान में बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं है। लेकिन इसके बाद 3 दिन में तापमान में दो से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर का जो पूर्वानुमान जारी किया है इसमें कहा गया है कि इन दिनों सुबह में कोहरे व धुंध का अंदेशा है। बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो समान्य से करीब 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं नूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक हैं। लेकिन पिछले 24 घंटो की बात करे तो नुनतम तापमान 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...