रांची। झारखंड में पड़ रही झुलसाने वाली गरमी के बीच कुछ ठंडक का अहसास हो सकता है। झारखंड के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आने वाले 4 दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी तूफा और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम हवाओं का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में 19 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जबकि दक्षिण क्षेत्र में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड के मध्य, पूर्वी व दक्षिण भाग के जिले जैसे गोड्डा, साहिबगंज ,पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद ,गिरिडीह ,बोकारो ,हजारीबाग, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में हल्की बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिल सकती है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...