झारखंड मौसम: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाईये, मौसम विभाग ने शीतलहरी और कुहासे का जारी कर दिया अलर्ट, इन जिलों में ..

Jharkhand Weather: Get ready for severe cold, Meteorological Department has issued an alert of cold wave and fog, in these districts..

Jharkhand IMD Alert: नये साल में झारखंड के लोगों की परेशानी ठंडा बढ़ाने वाला है। कुहासा और शीतलहरीके साथ साथ बादलों की लुकाछिपी भी जारी रहेगी। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन चढ़ने के साथ सूरज भी निकलेगा। सम विभाग का कहना है कि राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म हो गया है। इसी बीच उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही पहाड़ी हवाओं ने राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है। हवाओं की रफ्तार भी तेज है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में इस ठंडी हवा की वजह से न्यूनतम तापमान वर्तमान से और कम होगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में अभी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार साल के अंतिम दिन मंगलवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. यानी अब झारखंड के लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। आज (2 जनवरी 2025) के मौसम की बात करें, तो सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. फिर आसमान साफ हो जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में रहेगा ठंड का असर

देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. वहीं कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. इसके अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. साथ ही पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं.

Related Articles

close