Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में वज्रपात और तेज आंधी का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया तात्कालिक अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: Threat of Lightning and Severe Storms in Several Districts of Jharkhand; Meteorological Department Issues Immediate Alert.

रांची। झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रांची मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम केंद्र के मुताबिक प्रभावित इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसके साथ ही कई स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में दिखेगा मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है।

लोगों को क्या सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को कई जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

  • खराब मौसम के दौरान घर या सुरक्षित स्थान पर रहें
  • पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें
  • बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें
  • किसान खेतों में जाने से बचें
  • मौसम सामान्य होने तक बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें

मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

close