Jharkhand Weather Alert : अचानक बदला झारखंड का मिजाज…धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह अपडेट

Jharkhand Weather Alert: Jharkhand's Weather Takes a Sudden Turn—Risk of Dust Storms and Lightning Strikes; Read This Update Before Stepping Out

रांची: झारखंड में मौसम ने एकाएक करवट ले ली है। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। हालात को देखते हुए कुछ जिलों में यलो अलर्ट और कुछ में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


18 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, खूंटी, साहेबगंज, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश और आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि का खतरा

मौसम केंद्र ने पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है।

यहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे फसलों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।


5 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम का असर

राजधानी रांची में दिन के समय तेज धूप रही, लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छा गए। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डाल्टनगंज में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया।

सिमडेगा के बानो क्षेत्र में सबसे अधिक 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और दक्षिणी तथा मध्य इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।


लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

मौसम विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। खुले स्थानों में खड़े होने से बचें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। साथ ही वज्रपात की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close