Jharkhand Weather Alert: आज से फिर कंपकंपाने वाली पड़ेगी ठंड, कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं कोहरा और शीतलहरी, पढ़िये मौसम विभाग का अलर्ट
Jharkhand Weather Alert: From today onwards there will be shivering cold, drizzle at some places, fog and cold wave at some places, read the alert of Meteorological Department.

Jharkhand Weather Alert: आज से फिर झारखंड में ठंड कंपकंपाने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरा, कुहासा के साथ शीतलहरी का भी असर दिखेगा। वहीं कुछ हिस्सों में बादलों की घेराबंदी के साथ बूंदाबांदी भी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से झारखंड का मौसम बदलने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है. दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे इलाकों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
Aaj Ka Mausam आज का मौसम
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार को उत्तरी झारखंड में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका और जामताड़ा के साथ-साथ धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिलेगा।
Kal Ka mausam कल का मौसम
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए घना कोहरा का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं इन इलाकों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है। वहीं बाकी जगहों पर आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान जताया है. इसके बाद 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।