झारखंड में शिवरात्रि के बाद मौसम तेजी से बदल रहा है। ताजा झारखंड मौसम अपडेट के मुताबिक 17 फरवरी से अगले पांच दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अब न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी का स्पष्ट एहसास होने लगेगा। राजधानी रांची में भी अगले 2-3 दिनों में पारा 2-3 डिग्री तक चढ़ सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का मिला-जुला असर बना रहेगा।
गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में पारा 27 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण झारखंड मौसम अपडेट में लगातार तापमान वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। ठंड अब विदा ले रही है और राज्य में गर्मी ने दस्तक दे दी है।