झारखंड: एक साथ बुझ गया तीन घर का चिराग, खेल के दौरान लगी भीषण आग ने चार बच्चों की छीन ली जिंदगी

Jharkhand: The light of three houses was extinguished simultaneously, a fierce fire during the game took away the lives of four children

Jharkhand News : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चार बच्चे जिंदा जल गए। पुआल की आग इतनी तेज थी कि ग्रामीण कुछ खास मदद नहीं कर सके। इसके बाद मिली सूचना पर प्रशासन पहुंची। फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई।

 

घटना जगन्नाथपुर के गीतिलिपि गांव की है। बच्चे 11 बजे के करीब पुआल घर के पास खेल रहे थे। इसी बीच आग लग गई। पुआल सूखा होने की वजह से उसमें तेजी से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग की लपटें इतनी बढ़ी कि ऐसा करना संभव नहीं हो सका।

 

जहां ये घटना घटी है, उसे जगह पर बच्चे अक्सर खेला करते थे। पुआल में आग कैसे लग गई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों में दो कि मां जंगल गई हुई है। वहीं अर्जुन चातर और सुखराम सुंडी भुवनेश्वर काम करने गए हुए हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

इन बच्चों को गयी जान 

हादसे में जिन बच्चों की मौत हुई है, उसमें अर्जुन चातर का 5 साल का बेटा प्रिंस चातर, चंद्रमोहन सिंकू का 5 साल बेटा साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का 2 साल का बेटा रोहित सुंडी और एक पांच साल की लड़की भूमिका सुंडी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close