झारखंड : 26 फरवरी का इंतजार: धनबाद के दिग्गजों की किस्मत ‘सील’, जानें रात भर स्ट्रांग रूम के बाहर क्या हुआ?

Waiting for February 26: Fate of Dhanbad stalwarts 'sealed', know what happened outside the strong room overnight?

झारखंड : नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 1019 बूथों से मतपेटियां राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचाई गईं। कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा लिया गया।

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मतपेटियों को अलग-अलग चिन्हित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की गई।


वार्डवार अलग स्ट्रांग रूम

धनबाद नगर निगम के वार्ड 1 से 55 तक के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए थे। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 21 तक के लिए भी अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए।

सभी मतपेटियों को संबंधित कक्षों में व्यवस्थित रूप से रखने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को विधिवत सील किया गया।

अंतिम स्ट्रांग रूम को सुबह करीब 3:30 बजे सील किया गया।


थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना की तिथि तक स्ट्रांग रूम को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा जाएगा।

  • इनर लेयर: झारखंड आर्म्ड पुलिस के जवान तैनात

  • मिडिल और आउटर लेयर: जिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

पूरे परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close