रांची। झारखंड में गरमी से लोगों को राहत मिली हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हुआ है। 12 मई तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही ठंडा रहेगा। मौसम विभाग प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी राज्य में बादल छाए रहेंगे और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। आज राज्य के कई जगहों पर तेज गर्जन के साथ हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी।

राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची , रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिले में ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बादल छाये रहेंगे। तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होगी। राज्य के कई इलाकों में बारिश, वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर पड़ेगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

झारखंड के कई इलाकों में कल देर रात बारिश हुई। जिसकी वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में 6 मई से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इससे पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यो में झमाझम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है। वहीं बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण, जो पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर फैली ट्रफ के साथ मिलकर गरज के साथ बारिश लाएगा। मौसम विभाग की ओर सेपूर्वी यूपी के लोगों को तूफान और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित रहने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...