VIDEO…हेमंत सरकार ने जो सोने के सिक्के बांटने का वादा किया था, वो आलमगीर आलम के घर में मिले….वादाखिलाफी व भ्रष्टाचार पर हिमंता का बड़ा हमला

रांची। …जो सोने के सिक्के जनता को बांटने थे, वो सारे सिक्के आलमगीर आलम के घर में मिले…हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हमला बोला।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो भी वादा किया था, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। नौकरी देने का वादा किया था, नौकरी देने के नाम पर युवाओं को ठग लिया गया। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया। 5 हजार-7 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता किसी को नहीं मिला।

सरकार ने कहा कि शादी में सोने के सिक्के दिये जायेंगे, किसी भी बहन-बेटी को सोने का एक भी सिक्का नहीं दिया गया, उलटे जो सोने का सिक्का लोगों को बांटा जाना था, वो सिक्का आलमगीर आलम के घर में मिला। हेमंत सरकार ने युवाओं को महिलाओं को सभी को ठगने का काम किया है।

दुमका जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद दुमका के यज्ञ मैदान में भारतीय जनता पार्टी की नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया।

नामांकन सह आशीर्वाद सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं मतदाताओं को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा गठबंधन सरकार और इसके मुखिया हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव संताल परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त कराने और संताल परगना की डेमोग्राफी के बदलाव को रोकने के लिए चुनाव है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण असम की डेमोग्राफी बदल गयी है। आज वहां 40% मुस्लिम आबादी हो गयी है। असम के सामान्य लोगों ने बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या की गंभीरता को नहीं समझा। भाजपा से पहले की सरकारों ने अपने वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक लगाने की बजाय उसे बढ़ावा दिया।

इसके कारण असम की डेमोग्राफी पूरी तरह से बदल गयी। असम की तर्ज पर बांग्लादेशी घुसपैठ से संताल परगना की डेमोग्राफी बदल रही है। यहां के जनजाति समाज की आबादी लगातार घट रही है और मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है।

Related Articles

close