VIDEO- …जब मंत्री दीपिका संग कल्पना सोरेन ने बनायी चाय, बोली, हम किचन भी संभालते हैं और रण भी …

मनोहरपुर। मंईयां सम्मान यात्रा का कारवां बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय की आत्मीयता महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र है। उनकी सहजता और सरलता की महिलाएं कायल हो रही है। मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। रविवार को कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय की एक तस्वीर चाय बनाते हुए सामने आयी है।

खुद कल्पना सोरेन ने एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, हम किचन भी संभालती है और रण भी संभालती है। उन्होंने आगे लिखा है कि आज मनोहरपुर में मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के बाद दीपिका जी और मैंने चाय बनायी तथा अन्य जनों को भी चाय पिलाई।

कल्पना सोरेन ने इस दौरान कई सभा को भी संबोधित किया। गोइलकेरा की क्रांति भूमि में आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला। मंईयां सम्मान यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए यहां उपस्थित सभी माताओं, बहनों और भाइयों को जोहार।

हमारी लड़ाई झारखण्ड के अधिकार के लिए है, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए है। आप देखेंगे कि षड्यंत्र यात्रा के रूप में भाजपा ने बहुत सारे नेता दूसरे राज्यों से बुला रखे हैं। क्योंकि भाजपा का मकसद यहां के संसाधनों को लूटना है।

हेमन्त सोरेन ऐसा होने नहीं दे रहे तो भाजपा उनके खिलाफ साजिश पर साजिश रच रही है। मैं आप सभी से पूछना चाहती हूं कि आप अपने दादा, अपने भाई, अपने बेटे हेमन्त जी के साथ हैं न इस लड़ाई में? कल्पना ने कहा कि भाजपा के लोगों को झारखण्डियों से बहुत नफरत है – एक तरफ तो ये हमें आदिवासी बोलते ही नहीं हैं, वनवासी बोलते हैं।

दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग को 27 फीसद आरक्षण देने के बात आती है तो ये लोग चुप हो जाते हैं, चुप होंगे ही 27 फीसद से 14 फीसद करने वाली भी तो भाजपा ही थी।

Related Articles

close