झारखंड VIDEO: झोंटा-झोटी, गाला-गाली…मंईया सम्मान योजना के फार्म जमा करने आयी महिलाओं की हुई लड़ाई, बुलानी पड़ी पुलिस..

Jharkhand VIDEO: Pushing and beating, abuse...women who came to submit Maiya Samman Yojana forms got into a fight, police had to be called...

Jharkhand News : मंईयां सम्मान योजना एक बड़े फसाद की वजह बनता जा रहा है। एक तो सूरज इतना तप रहा है, दूसरी तरफ मंईया सम्मान योजना का फार्म जमा नहीं हो रहा है…अधिकारी सुन नहीं रहे..सो महिलाएं आपस में ही एक दूसरे पर गुस्सा उतार रही है। धनबाद में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां महिलाओं में लप्पड़-थप्पड़, झोंटा-झोंटी जमकर हो गयी।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇 

 


दरअसल मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए फार्म जमा करने शनिवार को अंचल कार्यालय धनबाद में दर्जनों महिलाएं पहुंच गयी। महिलाएं फार्म लेने के लिए दवाब बना रही थी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

 

अधिकारी सुन नहीं रहे थे, सो महिलाएं खुद ही आपस में भिड़ गयी। फिर क्या था, गाली गलौज, मारपीट और लत्तम-जूतम शुरू हो गया। महिलाओं ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन लड़ रही महिलाएं किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं थे।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझाकर झगड़ा शांत कराया। मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं अंचल कार्यालय में सुबह से ही लाइन लगाकर खड़ी हुई थीं। यहां लगी कतार में महिलाओं से अधिक पुरुष थे।

 

लोगों की यह कतार सुबह सात बजे से ही लगी हुई थी, जिसमें अधिकांश महिलाओं की जगह पर उनके परिवार के पुरुष सदस्य खड़े थे।कतार में काफी देर से खड़े होने के कारण महिलाएं थक चुकी थी, जिसकी वजह से वे कतार से निकलकर चबूतरे पर बैठ गई।

 

तभी कतार आगे बढ़ने लगी। चबूतरे पर बैठी महिलाएं कतार में जाने लगी तो इसी बात को लेकर लाइन में लगी महिलाओं से उनका विवाद हो गया। विवाद के बीच फार्म लेना बंद कर दिया गया, हालांकि बाद में काम सुचारू रुप से शुरू हुआ।

Related Articles