झारखंड: पत्नी बनाती थी Reels, इंस्टाग्राम पर करती थी चैट, टोकाटाकी से परेशान पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम..

JHARKHAND NEWS: शादी के सात वचन एक साल भी नहीं निभ पाये। महिला ने पति की टोकाटाकी से परेशान होकर जान दे दी। हालांकि इस मामले में एक आरोप दहेज प्रताड़ना का भी सामने आ रहा है। घटना झारखंड के पलामू जिले की है, जहां विवाहिता ने अपने प्राण दे दिये। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में सोमवार को नीलाक्षी कुमारी का शव मिला था।
नीलाक्षी की शादी पिछले साल अप्रैल में मनीष कुमार सिंह से हुई थी।मृतका के पिता धनंजय सिंह का आरोप है कि दहेज की बकाया राशि के कारण उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
जबकि पति मनीष का कहना है कि नीलाक्षी इंस्टाग्राम पर लगातार रील बनाती थी और अपने मायके के एक युवक से चैटिंग करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
यही नहीं मनीष के अनुसार, नीलाक्षी शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन उसके परिवार वालों ने जबरदस्ती शादी करा दी थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।