झारखंड : अरगोड़ा में हंगामा और रांची पुलिस में उलटफेर…तीन नए थाना प्रभारी नियुक्त और एक सस्पेंड…जानें पूरी कहानी और नए प्रभारियों के नाम

Ruckus in Argora and reshuffle in Ranchi Police... Three new station in-charges appointed and one suspended... Learn the full story and the names of the new in-charges

राजधानी रांची के तीन थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार, अरगोड़ा थाना में पदस्थापित प्रभारी ब्रह्मादेव प्रसाद को पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है. उनके स्थान पर, ओरमांझी थाना में पदस्थापित मनीष तिवारी को अब अरगोड़ा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

मांडर अंचल में अपनी सेवा दे रहे शशिभूषण चौधरी को ओरमांझी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, पूनम कुजूर को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित करते हुए चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया है. यह कदम रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस-जनता संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है

Related Articles

close