झारखंड : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को दिया आमंत्रण… इस दिन रांची में होगा ऐतिहासिक एयर शो
Jharkhand: Union Minister Sanjay Seth invited CM Hemant Soren... Historical air show will be held in Ranchi on this day

रांची:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने उनके कांके रोड स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.
रांची एयर शो के लिए विशेष आमंत्रण
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को आगामी 19 और 20 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एयर शो में आमंत्रित किया. यह पहली बार होगा जब रांची में विश्वस्तरीय वायु प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमान अपनी कुशलता का प्रदर्शन करेंगे.
मुख्यमंत्री ने निमंत्रण को किया स्वीकार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया. उन्होंने रांची में होने वाले इस कार्यक्रम को झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया. यह एयर शो न केवल वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन होगा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा.