झारखंड : वर्दी का रौब पड़ा महंगा…रजरप्पा में युवक की पिटाई के बाद पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, सभी आरोपी सस्पेंड

The arrogance of the uniform proved costly! Following the beating of a young man in Rajrappa, the police headquarters took a major decision, suspending all accused.

Rajrappa Temple Assault Case को लेकर रामगढ़ जिले में बड़ा एक्शन लिया गया है. रजरप्पा मंदिर परिसर में एक युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचा था. इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा.

Rajrappa Temple Assault Case तब चर्चा में आया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी.

घटना का सबसे संवेदनशील पहलू यह रहा कि युवक के साथ कथित मारपीट उसके परिवार के सामने ही हुई. वीडियो में उसकी पत्नी भी बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन स्थिति को शांत करने के बजाय विवाद और बढ़ता हुआ दिखाई देता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close