झारखंड: दो और घूसखोर कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाये, पैसे भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा, 20 हजार लेते …

Jharkhand: Two more bribe taking employees caught red handed, were taking money in lieu of payment, took Rs 20 thousand...

Jharkhand ACB Raid: झारखंड में एसीबी ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। हल्का कर्मचारी व प्रभारी अंचल निरीक्षक को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई झारखंड के लातेहार में हुई है, जहां बरवाडीह प्रखंड के हल्का कर्मचारी और प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक योजनाओं का बिल पास करने के एवज दोनों पदाधिकारी ने प्रार्थी से घूस की मांग की थी। दो कर्मचारी इस बात पर अड़े थे कि जब तक रिश्वत की रकम नहीं दी जायेगी, तब तक योजना की रकम का भुगतान नहीं होगा। जिसके बाद 20 हजार रुपये में रिश्वत की डील फाइनल हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच प्रार्थी ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी की पड़ताल में शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद एसीबी ने घूसखोर कर्मचारियों को पकड़ने का जाल बिछाया। रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर एसीबी ने जैसे ही अंचल निरीक्षक सुरेश राम को पकड़ा, उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने कई लोगों को इकट्ठा कर लिया और एसीबी की टीम को धमकी देने लगा। जिसके बाद एसीबी की टीम ने पुलिस से संपर्क किया और फिर दोनों कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close