रांची। जमशेदपुर स्थित रघुनाथ मुर्मू यूनिवर्सिटी में जल्द ही नियुक्यां होगी। कैबिनेट में यूनिवर्सिटी में नियुक्ति के लिए पद स्वीकृत कर दिये हैं। लिये गये फैसलों के मुताबिक यूनिवर्सिटी में एडमिन के 10 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें कुलपति का पद भी शामिल है। यही नहीं विश्वविद्यालय में इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 24, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और शिक्षकों के 36 पद होंगे। वहीं कर्मचारियों के कुल 47 पद होंगे। इसमें आउटसोर्स से होने वाली नियुक्ति भी शामिल होगी।

आपको बता दें कि साल 2021 में रघुनाथ मुर्मू यूनिवर्सिटी के गठन का विधेयक विधानसभा में पेश किया गया था। जनजातीय आबादी (Tribal Population) के आधार पर लगभग 21 वर्षों पर झारखंड में पहले जनजातीय विश्वविद्यालय का गठन (Formation of Tribal University) किया गया था। झारखंड का क्षेत्राधिकार समेटे यह विवि में सभी वर्गों, जातियों और पंथों के लिए खुला है। यही व्यवस्था शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भी प्रभावी है। सरकार इसे पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थापित किया है, ताकि झारखंड में आदिवासी आबादी को उच्च शिक्षा, अनुसंधान सुविधाओं आदि का लाभ दिया जा सके।

जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और अनुसंधान के विशिष्ट ज्ञान के व्यक्तियों को इस विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही शोध, अनुसंधान आदि कार्य भी होंगे। विवि में कुलाधिपति, कुलपति, प्रति कुलपति समेत अन्य वर्ग के अधिकारियों के पद सृजित हैं। विधेयक में कुलपति से लेकर शिक्षकों तक के चयन को लेकर नियम तय किये थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...