झारखंड: अंधेरे में महिला के साथ संपर्क बना रहा था युवक, महिला ने बाल पकड़ा तो पता चला ये पति नहीं….फिर बिजली के खंभे में बांधकर…
Jharkhand: A young man was making contact with a woman in the dark, when the woman held his hair, she realized that it was not her husband...then he tied him to an electric pole...

Jharkhand Crime News। पति के दोस्त ने ही महिला को हवस का शिकार बनाया। गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बिजली के खंभे में बांध दिया और पिटाई की। वहीं FIR दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला वेस्ट सिंहभूम के तांतनगर ओपी क्षेत्र का है। जहां पति के दोस्त ने महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने पहले महिला के पति को शराब पिलाई और फिर उसके नशे में धुत होने के बाद उसके घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने आरोपित को रातभर खंभे से बांधकर रखा और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप के मुताबिक मोरन सिंह देवगम उर्फ मंगूरा उर्फ कठुआ ने दुष्कर्म किया। दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला के पति के साथ आरोपित मोरान सिंह की जान-पहचान होने के कारण दोनों ने जमकर शराब का सेवन किया।
जैसे ही महिला का पति पूरी तरह नशे में आ गया तो आरोपित को वहीं छोड़कर दोस्त के घर आ गया और फिर दोस्त की पत्नी के साथ संबंध बनाने लगा। महिला भी युवक को पति समझकर चुप थी, लेकिन जब महिला ने युवक के सिर को पकड़ा तो लंबे बाल होने से अपना पति नहीं होने का आभास हुआ। उसके बाद वह रोते हुए चिल्लाने लगी। महिला के पति के बाल छोटे थे, जिसके कारण महिला को गलत युवक होने का शक हुआ।
महिला के चिल्लाने का आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए और घर को चारों ओर से घेर लिया। इसी क्रम में आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर उसे रातभर बिजली के खंभे से बांधकर रखा।दूसरे दिन सुबह ग्रामीण मुंडा प्रताप सिंह कालुंडिया को बुलाया गया। उसने इसकी जानकारी तांतनगर पुलिस को दी।