गोड्डा। स्कूल में डबल मर्डर से सनसनी मच गयी। लव ट्रांयगल में ये पूरी वारदात हुई है। एक शिक्षक ने साथी शिक्षक व शिक्षिका की गोली मारकर की हत्या कर दी। बाद में आरोपी शिक्षक ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। पूरी घटना गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र चतरा इलाके की है। जहां स्कूल लाइब्रेरी में गोलीबारी हुई है। चतरा उत्क्रमित विद्यालय की लाइब्रेरी में तीन गोलियों की आवाज लोगों ने सुनी थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी।

जानकारी के मुताबिक चतरा इलाके में एक शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की एक साथी शिक्षिका और शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी शिक्षक ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी शिक्षक की हालात गंभीर है और अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस के मुताबिक रवि रंजन ने शिक्षक आदर्श सिंह और महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना में जख्मी आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रवि रंजन की हालात गंभीर बनी हुई है।

पूरा मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। गोलियों की आवास सुनकर लोग जमा हुए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी के मुताबिक फायरिंग में मृतक शिक्षक आदर्श सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और महिला टीचर गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना की रहने वाली हैं। वहीं इन दोनों की हत्या करने वाले आरोपी शिक्षक रवि रंजन पोड़ैयाहाट का ही रहने वाला है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...