झारखंड में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, 4 अक्टूबर तक दिखेगा प्रदेश में साइक्लोन का असर

Jharkhand Weather : झारखंड में आज से फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। मौसम केंद्र के मुताबिक, आज अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे व अच्छी खासी बारिश होने की पूरी संभावना है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है।

इससे पहले रविवार को रांची सहित पूरे राज्य में धूप और बादल का मिला-जुला असर देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक चार अक्टूबर तक रांची और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के पहले पहर में धूप और दोपहर बाद बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर फिलहाल रांची में अच्छा खासा रहने वाले है। दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर रहेगा। उम्मीद है कि इस बार सामान्य से 25% तक अधिक बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ भी बारिश हो सकती है।

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।बीते 24 घंटे में सरायकेला का पारा राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का पारा 36 डिग्री के करीब पहुंच गया।

Related Articles

close