झारखंड में साइक्लोन का आज भी दिखेगा असर, इन जिलों में जोरदार होगी बारिश, कई राज्यों में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Update : झारखंड सहित कई राज्यों में एक बार फिर चक्रवात ने असर दिखाया है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड, ओड़िशा महाराष्ट्र के बाद कुछ और राज्यों के लिए भी साइक्लोन यानी चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि इस चक्रवात की वजह से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश हो रही है। आज भी बारिश का असर दिखेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर जो लो प्रेशर एरिया बना हुआ था, वह अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में अब भी कायम है। यह ट्रफ उत्तरी कोंकण से दक्षिणी बांग्लादेश तक फैली हुई है।

इधर, मौसम विभाग के मुताबिक कि चक्रवात का असर यूपी और बिहार में भी दिखेगा. यहां अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और ओडिशा में 26 से 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी अगले 4-5 दिन झमाझम बारिश हो सकती है।

आने वाले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं, जिसे लेकर जिले भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. बारिश में वाहन न चलाने की अपील की गई है। जिले भर में आज से लेकर दो दिनों तक मौसम में बंगाल से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का पूरा असर देखने को मिलेगा. इस दौरान लोगों को सचेत होने की जरूरत है। कल के मुकाबले आज अच्छी वर्षा होने की संभावना है. जिले के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गर्जन होने की पूरी संभावना है।

Related Articles

close