झारखंड शिक्षक भर्ती : JSSC ने दे दिया बड़ा अपडेट, जानिये शिक्षक भर्ती का परिणाम अब कैसे होगा जारी…

Jharkhand Teacher News झारखंड शिक्षक भर्ती का परिणाम किसी भी दिन जारी हो सकता है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सिर्फ जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम निकलेगा।

इस परीक्षा में सम्मिलित हुए सीटेट तथा अन्य राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं होगा। झारखंड प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सम्मिलित हुए सीटेट तथा दूसरे राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य नहीं ठहराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्वोच्च न्यायालय ने परिमल कुमार एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य के मामले में 30 जनवरी को आदेश पारित कर झारखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसमें सीटेट उत्तीर्ण और पड़ोसी राज्य के टेट पास झारखंड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का आदेश दिया गया था।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को सूचना जारी कर सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश की जानकारी दी है। साथ ही शीर्ष न्यायालय के आदेश की कॉपी को भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करते हुए कहा है कि झारखंड प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 सर्वोच्च न्यायलय के इस आदेश से प्रभावित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 30 जनवरी को पारित उस आदेश को लागू करने का निर्णय लिया है।सीटेट एवं दूसरे राज्यों में टेट उत्तीर्ण ये सभी अभ्यर्थी झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश तथा राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close