झारखंड शिक्षक भर्ती: खुशखबरी या झटका? JSSC ने जारी किया संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों की किस्मत में बदलाव

Jharkhand Teacher Recruitment: Good news or setback? JSSC releases revised additional result, changing the fortunes of over 400 candidates.

रांची: JSSC JPSTAACCE-2023 Result Update को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 6 से 8 सामाजिक विज्ञान विषय का अतिरिक्त और संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। यह निर्णय शिक्षा विभाग के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में लिया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशानुसार जिन अभ्यर्थियों ने आरक्षित श्रेणी में अंकों की रियायत, आयु सीमा या अनुभव में छूट लेकर पात्रता प्राप्त की है, उन्हें सामान्य श्रेणी में समायोजित नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर JSSC JPSTAACCE-2023 Result Update में आवश्यक संशोधन किए गए हैं।

400 से अधिक अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परिणाम

आयोग ने बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम सहित विभिन्न जिलों के 400 से अधिक अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परिणाम प्रकाशित किया है। साथ ही, पहले चयनित कुछ अभ्यर्थियों के जिला आवंटन और श्रेणी में भी बदलाव किया गया है।

संशोधित सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से परिणाम देख सकते हैं। किसी भी त्रुटि की स्थिति में आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई है। आगे की नियुक्ति प्रक्रिया विभागीय निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close