Jharkhand Teacher Award : झारखंड की श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, 5 सितंबर को राष्ट्रपति के हाथों होंगी सम्मानित, जानिये कौन हैं श्वेता शर्मा…
Jharkhand Teacher Award: Jharkhand's Shweta Sharma gets National Teacher Award, will be honored by the President on 5th September, know who is Shweta Sharma...

रांची। शिक्षकों के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान का ऐलान कर दिया गया है। 5 सितंबर यानि शिक्षक दिवस के दिन राष्ट्रपति के हाथों देश के चुनिंदा शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जायेगा। हर साल शिक्षक दिवस के दिन सम्मानित होने वाले शिक्षकों के लिए देश की राजधानी दिल्ली में अभूतपूर्व आयोजन होता है।
यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇
जहां राष्ट्रपति के हाथों शिक्षकों का सम्मान होता है। इस बार 5 सितंबर 2025 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान का ऐलान कर दिया गया है। इस बार झारखंड से एक शिक्षिका को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान दिया जायेगा। दुर्ग की शिक्षिका प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है।
झारखंड की श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है। झारखंड की देवघर जिला की श्वेता शर्मा को अनूठी शिक्षण शैली और नवाचार के लिए ये सम्मान दिया जायेगा। श्वेता शर्मा शासकीय मीडिल स्कूल विवेकानंद देवघर में पदस्थ हैं।