झारखंड शिक्षक नियुक्ति: CM हेमंत सोरेन आज देंगे 350 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र
Jharkhand teacher appointment: CM Hemant Soren will give appointment letters to 350 assistant teachers today

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 350 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसमें 137 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित और विज्ञान विषय) और 213 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य शामिल हैं।
सरकार की योजना के अनुसार, इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। शेष 4120 से अधिक अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। कुल मिलाकर राज्य में 4333 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य सफल घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि दशहरा से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र बांट दिया जाए।
संशोधित रिजल्ट और शिलान्यास कार्यक्रम
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पिछले रविवार को संशोधित परिणाम जारी किया था। पहले घोषित रिजल्ट में 4817 अभ्यर्थी सफल बताए गए थे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी जाएंगे, जहां वे बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, चाईबासा और चांडिल बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास ऑनलाइन किया जाएगा।









