झारखंड : लड़कियों को हॉस्टल में रखकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड से मची खलबली
A sex racket was being run by keeping girls in a hostel, police raid caused panic.

Ranchi: राजधानी रांची में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक साथ कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को खेलगांव, चुटिया और आसपास के अन्य इलाकों में दबिश दी गई।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में संदिग्ध गतिविधियों वाले कई ठिकानों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए Chutia Police Station लाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन स्थानों पर लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद योजनाबद्ध तरीके से विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। स्थानीय थाना पुलिस के साथ अन्य विशेष इकाइयों ने भी इस अभियान में भाग लिया।
फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की तह तक जाने और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।









