झारखंड: एसडीओ अशोक कुमार की बढ़ेगी मुश्किलें, हजारीबाग पुलिस की SIT कर सकती है पूछताछ, तबादले के बाद अब कार्रवाई की गिर सकती है गाज

Jharkhand: SDO Ashok Kumar's problems will increase, Hazaribagh Police's SIT can interrogate him, after transfer, now the bar for action can fall.

Jharkhand News: हजारीबाग SDO पर गाज किसी भी दिन गिर सकती है। सोमवार की रात तबादला आदेश के बाद उनके खिलाफ लगातार जांच का शिकंजा भी कसा जा रहा है। आशंका थी कि उनके हजारीबाग में रहते हुए निष्पक्षपूर्ण तरीके जांच संभव नहीं था, लिहाजा उन्हें बिना विभाग के कार्मिक बुला लिया गया है। वहीं घटना को लेकर बनी SIT ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आज भी इस मामले में पूछताछ जारी रहेगी।

 

इससे पहले एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी बंगले में पुलिस की टीम पहुंची और मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। आपको बता दें कि हजारीबाग एसपी ने इस मामले में जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है। वहीं घटना के बाद से एसडीओ अशोक कुमार का भी कुछ पता नहीं है। पुलिस भी उनके बारे में कुछ नहीं बता रही है। इस बीच अब उनके तबादला आदेश जारी कर दिये गये हैं।

 

जानकारी के मुताबिक अगर वो बंगले में लौटते, तो कुछ साक्ष्यों से छेड़छाड़ हो सकता था, लिहाजा पुलिस ने उनके बंगले में लौटने से पहले ही अपनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को ही सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास पर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी मनोज कुमार व कई थानों के प्रभारी जांच करने के लिए पहुंचे।

 

इस दौरान बंगले के कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई है, हालांकि उन कर्मचारियों ने उन्हें क्या जानकारी दी, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन जानकारी ये मिली है कि पुलिस को कुछ जानकारी मिली है, जो इस केस में अहम कड़ी साबित हो सकती है। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने झील परिसर स्थित सरकारी आवास पर जांच की है।

 

मोबाइल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस की भी पुलिस जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही हजारीबाग पुलिस इस मामले में एसडीओ से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अभी तक पुलिस ने एसडीओ से संपर्क नहीं साधा है। जानकारी के मुताबिक इसी सप्ताह एसडीओ से डीएसपी स्तर के अधिकारी एसडीओ से पूछताछ करेंगे और घटना की पूरी जानकारी लेंगे।

 

आपको बता दें कि 26 दिसंबर को एसडीओ की पत्नी अनीता कुमारी आग से जल गयी थी। आरोप है कि एसडीओ ने उन्हें जलाकर मारा है। मामले में मृतिका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि एसडीओ का किसी महिला से अवैध संबंध है। इसी को लेकर विवाद होता था, जिसके बाद इस पूरी घटना को एसडीओ ने अंजाम दिया है।

Related Articles