झारखंड : रांची रेलवे का ‘ऑपरेशन क्लीन…केबल चुराने वाले गिरोह का गेम ओवर, लाखों के माल के साथ 4 शातिर गिरफ्तार

Ranchi Railway's 'Operation Clean': Game over for cable theft gang, 4 criminals arrested with goods worth lakhs

रांची रेल मंडल में रेलवे केबल चोरी मामला सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर टीम लगातार सतर्क थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली।

इस रेलवे केबल चोरी मामला की शुरुआत 15-16 मार्च 2026 की रात PRS कार्यालय (रेलवे कोर्ट के पास) में तोड़फोड़ की घटना से हुई। अज्ञात लोगों द्वारा खिड़की तोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद RPF ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान 17 मार्च को RPF और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने उत्तर रेलवे कॉलोनी के एक परित्यक्त क्वार्टर में छापेमारी की। यहां पांच लोगों को रेलवे के बिजली केबल काटते और उसका इंसुलेशन हटाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से करीब 42 मीटर केबल, 2 हेक्सा ब्लेड और 1 पेपर कटर बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी कर चुके हैं और PRS भवन में चोरी की कोशिश भी की थी। इस रेलवे केबल चोरी मामला में साहिल कच्छप, कृष्णा मुंडा, अनुज टोप्पो और लव मुंडा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक 16 वर्षीय किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close