झारखंड- रांची पुलिस ने जमीन घोटाले के तीन गवाहों को भेजा जेल, ED ने पत्र भेजकर पूछा, हमारे गवाहों को कैसे भेजा जेल?

Jharkhand- Ranchi police sent three witnesses of land scam to jail, ED sent a letter asking, how were our witnesses sent to jail?

रांची। तीन गवाहों को जेल भेजने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ईडी ने इस मामले में रांची पुलिस से डिटेल मंगायी है। दरअसल रांची पुलिस ने पिछले दिनों उमेश टोप्पो, शाहरुख और प्रवीण जायसवाल को जेल भेजा था। ये तीनों झारखंड के जमीन घोटाले में ईडी के गवाह थे। कांके के 5.37 एकड़ जमीन के कब्जा मामले में चल रही ईडी की जांच में ये तीनों बतौर गवाह रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब रांची पुलिस से ईडी ने तीनों को जेल भेजने के मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है। कांके थाना में 19 मार्च 2025 को दर्ज में ईडी की ओर से रांची के पुलिस अफसरों से रिपोर्ट मांगी गयी थी। साथ ही ये पूछा है कि इस केस में कांके थाना की पुलिस द्वारा जेल भेजे गये केस की प्राथमिकी अभियुक्त और ईडी के गवाह उमेश टोप्पो, कांके अंचल कार्यालय में पदस्थ प्रवीण जायसवाल और शाहरुख खान को कैसे जेल भेजा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों को जेल भेजे जाने को लेकर ये जानकारी आयी है कि चामा निवासी घोड़े उरांव की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। केस में शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी कायमी जमीन को नीलामी जमीन का नेचर बताकर गलत दस्तावेज के सहारे ऑनलाइन छेड़छाड़ कर बेच दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक कमलेश सिंह के अलावा उमेश टोप्पो, शंकर कुजूर, राजेश लिंडा, रंजीत टोप्पो, कुन्ना टोप्पो, सूरज टोप्पो, मादी टोप्पो, कांके सीओ ऑफिस के पदाधिकारी व कर्मी और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

Related Articles

close