झारखंड में राहुल गांधी और खरगे लेंगे सभा, जानिये कब और कहां होगी सभा, राहुल गांधी रोड शो भी करेंगे… चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

Jharkhand Vidhansabha Election : झारखंड में अब चुनाव प्रचार तेज होने वाला है। आज अमित शाह की सभा होने वाली है, तो कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इधर इंडी गठबंधन ने भी चुनाव प्रचार की बागडोर दिग्गज नेताओं को सौंप दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी सभा करेंगे। 9 नवंबर को राहुल गांधी की डालटनगंज और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में सभाएं होंगी।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी का 8 नवंबर को जमशेदपुर में एक रोड शो भी करेंगे। इससे पहले 5 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कांके और मांडू विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं होंगी।

पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।शनिवार को रांची में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई माले के नेता शामिल थे। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि ‘झामुमो को 43, कांग्रेस को 29, राजद को 6 और माले को 3 सीट मिली है।’JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ‘झामुमो पहले चरण में 23 और दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

माले को 3 सीट निरसा, सिंदरी और बगोदर मिली है, जबकि धनवार में फ्रेंडली फाइट है।’ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि ‘अभी कांग्रेस ने 30 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। बिश्रामपुर और छतरपुर में राजद और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार हैं। जल्द कोई सर्वमान्य रास्ता निकाला जाएगा।’

Related Articles