झारखंड शर्मसार: जतरा मेला देख लौट रही दो आदिवासी नाबालिगों से गैंगरेप; दोस्त को पीटा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी
Jharkhand shamed: Two tribal minors returning from the Jatra fair were gang-raped; their friend was beaten and taken to a field and brutalized.

गिरिडीह (Giridih)/27.1.26 : झारखंड में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। आदिवासी बहुल जनसंख्या के वावजूद गिरिडीह जिले से मानवता को कलंकित कर देने वाली खबर सामने आई है। पीरटांड प्रखंड (Pirtand Block) में हैवानों ने दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना रविवार-सोमवार (25-26 जनवरी) की दरमियानी रात की है, जब दोनों बच्चियां अपने गांव में आयोजित जतरा मेला देखकर लौट रही थीं। इस सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
1. मेले की भीड़ से खेत के सन्नाटे तक: खौफ की वो रात
पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीरटांड के एक गांव में पारंपरिक जतरा मेले का आयोजन था। दोनों नाबालिग लड़कियां अपने गांव के कुछ परिचितों के साथ मेला घूमने गई थीं।
- कैसे हुई वारदात: रात ज्यादा होने पर भीड़ में लड़कियां अपने बाकी साथियों से बिछड़ गईं। इसके बाद वे अपने एक परिचित युवक के साथ घर वापस लौट रही थीं।
- घेराबंदी: रात करीब 12 बजे के बाद सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे 6 से 7 युवकों ने उन्हें घेर लिया।
- हैवानियत: आरोपियों ने पहले लड़कियों के साथ मौजूद युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद वे दोनों नाबालिगों को जबरन पास के खेतों में खींच ले गए, जहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
2. पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया है।
- आरोपियों की तलाश: पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इलाके के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
- पीड़िताओं का हाल: दोनों पीड़िताओं को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। वे अभी गहरे सदमे में हैं।
3. सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर रात में आयोजित होने वाले मेलों और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 6-7 लोगों का एक साथ गिरोह बनाकर इस तरह की वारदात को अंजाम देना कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है।









