झारखंड: प्रदर्शनकारियों पर जवानों ने किया लाठीचार्ज, एक की गयी जान, कई लोग घायल, विस्थापित अप्रेंटिस संघ का चल रहा था प्रदर्शन

Jharkhand: Soldiers lathicharged the protesters, one died, many were injured, the protest of the displaced apprentice union was going on

बोकारो: CISF की लाठी चार्ज में एक की मौत हो गयी है। वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। दरअसल बोकारो के बीएसएल बिल्डिंग के मुख्य गेट पर विस्थापित अप्रेंटिस संघ आंदोलन कर रहा था। सीआईएसएफ ने सभी आंदोलनकारी को हटाने की कोशिश की, लेकिन जब आंदोलनकारी नहीं हटे तो CISF ने लाठी चार्ज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान शिबूटांड के रहने वाले प्रेम महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं कई आंदोलनकारी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर विधायक स्वेता सिंह भी घायलों से मिलने पहुंची।

 

 

कांग्रेस विधायक ने घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। विधायक के सामने भी प्रदर्शनकारी और जवानों से बीच झड़प हो गयी। इधर घटना को लेकर राजनीति गरमा गयी है। आजसू ने कल बोकारो बंद बुलाया है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आ रही है।

 

वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बोकारो में विस्थापित आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज में एक युवक की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। मुझे जानकारी मिली है कि आंदोलनकारी कल प्रशासन के साथ वार्ता करना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन को समझना चाहिए था कि किसी भी आंदोलन को दमन से समाप्त नहीं किया जा सकता।

 

राज्य सरकार को इस घटना की जांच कर बोकारो जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन पर कार्रवाई करनी चाहिए। सेल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और रोजगार प्रदान किया जाए।

Related Articles