झारखंड पुलिसकर्मी को मिलेगा 5 दिनों का अवकाश, आदेश जारी..

रांची: विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में राज्य से बाहर गए झारखंड सशस्त्र पुलिस के जवानों व पुलिस अधिकारियों को एकमुश्त पांच दिन का अनुमति अवकाश देने के आदेश जारी किए गए हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर तैनात जैप और आईआरबी के 10 इको कंपनी में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारी को पांच दिन का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया गया है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने इसके लिये अनुरोध किया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है. जैप डीआईजी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

आदेश में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अनुरोध के आलोक में कर्नाटक विधानसभा चुनाव -2023 ड्यूटी के लिये झारखंड सशस्त्र पुलिस और आईआरबी के 10 ईको कंपनी प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी और पदाधिकारी को पांच दिन का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया जाता है. संबंधित समादेष्टा उक्त ईको कंपनी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिसकर्मियो को वाहिनी मुख्यालय ‘और पोस्ट पिकेट पर नफरी के अनुसार के बारी बारी से अनुमति अवकाश उपभोग करायेगे तथा किसी भी परिस्थिति में पोस्ट पिकेट की सुरक्षा में कमी न हो इसे भी समादेष्टा सुनिश्चित करेगे.

Related Articles

close