लातेहार: झारखंड में पुलिस को 2 बड़ी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। लातेहार पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के 2 टॉप नक्सली कमांडर संजीवन और कुंदन को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि दोनों नक्सली लातेहार, पलामू और चतरा के सीमावर्ती इलाकों में भाकपा माओवादी संगठन का दस्ता तैयार कर लेवी वसूलने की प्लानिंग कर रहे थे। बता दें कि नक्सली संजीवन पर 10 लाख वहीं कुंदन पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

बताया जाता है कि जब सितंबर 2022 में सुरक्षाबलों ने बूढ़ा पहाड़ में ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू किया तो संजीवन और कुंदन वहां से भाग गए । तब, 25 लाख का इनामी टॉप नक्सली कमांडर नवीन कुमार भी अपने कुछ माओवादी साथियों के साथ भागा था। डेढ़ महीने पहले नवीन ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद से ही लातेहार के मटलौंग के रहने वाले संजीवन और कुंदन पलामू, लातेहार और चतरा सहित आसपास के जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादी दस्ता तैयार कर रहे थे। संगठन का विस्तार करने का प्रयास कर रहे थे।

सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और लातेहार से ही संजीवन और कुंदन को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संजीवन और कुंदन ने पुलिस को भाकपा माओवादी संगठन के विषय में कई अहम जानकारियां दी हैं जो सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही कार्रवाई में मददगार साबित होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...