झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025…4919 पदों पर बहाली शुरू, जानिए आवेदन की तारीख और प्रक्रिया!
Jharkhand Police Constable Recruitment 2025...Recruitment started for 4919 posts, know the application date and process!

Jharkhand Police Constable Recruitment 2025 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से रुकी हुई पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया अब फिर शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पहले चरण में 4919 सिपाही पदों पर बहाली शुरू करने की तैयारी कर ली है। सरकार की ओर से प्रक्रिया तेज करने का निर्देश मिलने के बाद अब इसे अमल में लाया जा रहा है। वर्तमान में झारखंड पुलिस में कुल 9671 कॉन्स्टेबल पद खाली हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। फिलहाल पहले भेजे गए 4919 पदों पर ही भर्ती आगे बढ़ेगी क्योंकि इनका रोस्टर पहले ही क्लीयर हो चुका है।
नई बहाली प्रक्रिया झारखंड राज्य पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (होम गार्ड) एवं उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत होगी, जिसे मार्च 2025 में अधिसूचित किया गया था। वर्ष 2023 में जारी जिलावार सिपाही भर्ती को सरकार ने बाद में रद्द कर दिया था, इसलिए अब पूरी तरह नई प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही पुलिस मुख्यालय गृह विभाग को अधियाचना भेजेगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास होगी और आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रहने की संभावना है। साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को 5% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।
इसके अलावा झारखंड पुलिस में जिलावार, JAP, IRB और स्पेशल IRB सहित कुल 9671 सिपाही पद खाली हैं, जबकि एसआई, परिचारी और अन्य वर्गों के पदों पर भी अधियाचना प्रक्रियाधीन है। इसी बीच JSSC लगभग 20 हजार पदों पर अलग-अलग परीक्षाओं के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया चला रहा है।
झारखंड सरकार 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपने जा रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या न हो।









